
नई दिल्ली/मनोज कुमार प्रसाद 24 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
नितिन नबीन ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की पुण्यभूमि है। स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर वे प्रदेश के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं देते हैं।
उन्होंने कहा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं कल्याण का संचार हो।
