RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

देवघर:सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन।

प्रतियोगिता में तीन वर्गों — अंडर-19 गर्ल्स ओपन, ओपन डबल एवं 35+ डबल — के मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता समापन के अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 जनवरी।सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित सड़क सुरक्षा माह–2026 के अवसर पर दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन बुधवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इनडोर स्टेडियम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में कुल तीन वर्गों — अंडर-19 गर्ल्स ओपन, ओपन डबल एवं 35+ डबल — के मुकाबले खेले गए। ओपन डबल वर्ग के फाइनल मुकाबले में अंकेश एवं हर्ष की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्ण कुमार एवं राहुल की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं 35+ डबल वर्ग में कृष्ण कुमार एवं जलज की जोड़ी ने अंकेश एवं नमन प्रियेश लकड़ा की जोड़ी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में लाडली ने अंजलि को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह के अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलश प्रियदर्शी द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता के सफल संचालन में रेफरी की भूमिका निभाने वाले सोनाली एवं अभिषेक को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम हैं।

Related posts

भोजपुर: आयुक्त की अध्यक्षता में की गई भोजपुर एवं बक्सर जिले की अभियोजन और अपराध नियंत्रण संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक।

rktvnews

रामगढ़:शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को उपायुक्त ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने नवनिर्मित डी.पी.आर.सी भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन के निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मंगलपुर बाँध पर (बरियारपुर चेकपोस्ट) सघन वाहन जांच में एसएसटी ने कार से बरामद की बियर।

rktvnews

भोजपुर: निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी,कहा होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

rktvnews

करेंट लगने से नल जल योजना की पानी टंकी संचालक की मौत।

rktvnews

Leave a Comment