RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आरटीई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कमजोर व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के नामांकन  हेतु प्राचार्यों के साथ हुई बैठक।

व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अप्रैल माह मे पात्र छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 मार्च।उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता मे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 से संबंधित जिले के मान्यता प्राप्त 05 निजी विद्यालयों मे 25 प्रतिशत कोटे के तहत अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक सत्र 2025-2026 मे नामांकन के लिए  डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल, चतरा,डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल, बचरा, डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल एन.टी.पी.सी.टण्डवा, इन्दुमति टिबडेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा,कृष्णा किड्स प्ले स्कूल, चतरा विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति मे समाहरणालय सभा कक्ष मे बैठक की गई। जिसमे उपायुक्त  द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि नामांकन हेतु विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अप्रैल माह मे पात्र छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाय।
इस बैठक मे जिला शिक्षा अधीक्षक-रामजी कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी -मोनीदीपा बनर्जी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी -राकेश कुमार पाण्डेय, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, चतरा एवं टण्डवा  तथा उक्त पाँचो विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अपील को दोहराते हुए देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया।

rktvnews

आरा मेयर के भतीजे आशु राज ने भोजपुर को किया गौरवान्वित!सीबीएसई 12 में हुए वाराणसी टॉपर।

rktvnews

बागपत:जिला प्रशासन ने कराया किसानों और कंपनी के विवाद का समाधान, गेल कंपनी की पाइपलाइन का मरम्मत कार्य शुरू।

rktvnews

राजगढ़:कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सहपरिवार वृद्धाआश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बाटी।

rktvnews

गढ़वा: शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार हेतु “Garhwa Learns, Garhwa Leads” की शुरुआत हेतु उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

वैशाली:विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान से तीन दंपतियों ने बच्चों को लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment