RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।

ई. वी. एम. मशीन से , करना है मतदान,यह अपना अधिकार है,इसको सब ले जान।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)22 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं l चुनाव आयोग द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार=प्रसार एवं प्रयास किए जा रहे हैं। लखीसराय जिला में दो विधानसभा सीट के लिए प्रथम चरण में ही 6 नवम्बर को ही चुनाव कराने हैं। लिहाजा सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक करने का अभियान जारी है l
मतदाता जागरूकता अभियान की कमान जीविका दीदियों ने भी सभाल रखी है और अपनी सक्रीय भागीदारी दे रही हैं।
जिले के सभी पंचायतों में सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियां आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। स्वीप गतिविधियों के तहत जीविका दीदियाँ विभिन्न रचनात्मक माध्यमों यथा प्रभात फेरी , सामुदायिक शपथ, जागरूकता रैली, मेंहदी प्रतियोगिता, संध्या चौपाल , कैंडल मार्च, रंगोली निर्माण और घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं।
हर दिन जिले में जिला कार्यालय, जीविका द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्य योजना और जिला प्रशासन द्वारा मिले निर्देश के आधार पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में मंगलवार को भी जीविका दीदियों द्वारा मतदान के लिए जन जागरूकता अभियान सभी प्रखंडों में जीविका के सामुदायिक संगठनो द्वारा जारी रहा।
सभी 80 पंचायत एवं सभी गांवो में जीविका कैडर और जीविका कर्मियों के सहयोग ग्राम संगठन से जुडी दीदियों ने अपने-अपने गांव में रैली निकालकर “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। रैली में एक साथ गूंजते नारे—”पहले वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, छोड़ के घर के सारे काम, पहले जाकर करें मतदान”—गाँव की गलियों में लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है।
मतदाता जागरूकता को लेकर जीविका दीदियों द्वारा चलाया जा रहा अभियान लोकतंत्र को भी मजबूती और खूबसूरती प्रदान कर रहा है। समाज को जागरूक करने हेतु उनका उत्साह और समर्पण मतदाता जागरूकता अभियान को शत –प्रतिशत मतदान के लक्ष्यों तक ले जाते हुए प्रतीत हो रहा है। मतदान करना हमारी प्रथम जिम्मेवारी है इसे जीविका दीदियाँ समझ भी रही हैं और अन्य मतदाताओं को समझा भी रही हैं।

Related posts

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

बक्सर: किला मैदान में 30 बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा चलाया गया स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नई दिल्ली में महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : डीएम का कार्यक्रम स्थगित,अफसरों ने ली राहत की सांस।

rktvnews

नवरात्र के आठवें दिन माँ महागौरी की आराधना की जाती है।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment