RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:1794 से 1860 ई0 काल के शाहाबाद डिस्ट्रिक के पत्राचार अभिलेखों को बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय को किया गया सुपुर्द।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग) बिहार, पटना को Correnspondence Volume of Shahabad District के 195 Volume को हस्तांतरित किया गया। यह अभिलेख 1794 ई0 से 1860 ई0 के काल का है। ब्रिटिश काल के दौरान 1757 से 1860 भारत से संबंधित पत्राचार संरक्षित किया जाता था। औपनिवेशिक भारत में फाईलिंग सिस्टम के पहले शासन-प्रशासन का कार्य पत्राचार के माध्यम से ही किया जाता था। Correnspondence Volume पत्रों को संग्रह कर तैयार किया जाता था। यह अभिलेख उस समय के प्रशासनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक पहलुओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय में हस्तांतरित हो जाने से बेहतर प्रबंधन एवं संरक्षण किया जा सकेगा। दस्तावेजों का Tissue Lamination हो जाने के पश्चात् इन अभिलेखों की आयु बढ़ जाएगी। इन अभिलेखों का डिजिटाईजेशन किया जाएगा। देश-विदेश के इतिहासविद्, शोधार्थियों एवं समाजशास्त्रियों को शाहाबाद प्रक्षेत्र के विभिन्न तथ्यों से अवगत होंगे एवं शोध के क्षेत्र में नया अवसर प्रदान करेगा। शाहाबाद क्षेत्र के छुए-अनछुए पहलुओं से रूबरू होंगे।
जिला अभिलेखागार भोजपुर (आरा) में (Village Notes) भी संरक्षित है।
औपनिवेशिक भारत में गाँव के नोट्स (Vilage Notes) एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आर्थिक दस्तावेज थे जिनका उपयोग ब्रिटिश प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रशासन, राजस्व संग्रह और नियंत्रण के लिए किया जाता था तथा ये ग्रामीण समुदाय की संरचना और जीवनशैली को समझने के लिए सहायक थे।
Village Notes गाँव के रिकार्ड, उनकी संरचना, निवासियों, कृषि प्रथाओं और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्ज करते थे जो औपनिवेशिक नीतियों के निर्माण और उनके प्रभाव के आकलन में महत्वपूर्ण थे।
Village Notes के माध्यम से प्रशासन और राजस्व संग्रह, सामाजिक आर्थिक संरचना का अध्ययन, स्थायी कृषि का विस्तार, नियंत्रण और नियमन आदि के नीति निर्धारण में सहायक थे। Village Notes के माध्यम से ब्रिटिशकालीन ग्रामीण समाज एवं वर्त्तमान ग्रामीण समाज के बीच आमूल चूल परिवर्तन को देखा जा सकेगा। इसका उपयोग ब्रिटिश सरकार गॉवों के समुचित विकास एवं प्रबंधन के लिए करते थे। Village Notes के हस्तांतरण से इतिहासविद एवं शोधार्थियों को Micro History लेखन को एक नया बल मिलेगा। इतिहास अतीत और वर्तमान के बीच अंतहीन संवाद है। यह रेकार्डस शाहाबाद जिला के सूक्ष्म इतिहास लेखन के माध्यम से विभिन्न छुए-अनछुए पहलुओं से अवगत करायेगा। जिला अधिकारी तनय सुलतानिया,प्रभारी पदाधिकारी अभिलेखागार मो० मोइज जिया, पुराभिलेखपाल डा० संजीत कुमार, सरपंच राम, राम कुमार सिंह, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, अखौरी गुप्तेश्वर प्रसाद सहायक प्रशासी पदाधिकारी, पियुष श्रीवास्तव लिपिक, समंजय कुमार गुप्ता वरीय लिपिक, सुजीत कुमार डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, मो० अब्दुल वाजिद की सक्रिय भूमिका रही है।

Related posts

देवघर:उपविकास आयुक्त ने पोषण जागरूकता रथ के साथ जिला स्तरीय पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में हुआ रेड रिबन मैराथन।

rktvnews

डाकघर का अभियान:300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 78,000 रूपये की सब्सिडी भी।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने नगर निकायों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मतगणना दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर/प्रेक्षक का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई ।

rktvnews

Leave a Comment