RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:ड्राय-डे पर आबकारी विभाग द्वारा 32 प्रकरण दर्ज- 67 हजार रुपये की शराब जप्त।

माह सितम्बर में 83 लाख 83 हजार रुपये की शराब जप्त।

 

माह सितम्बर के अतिरिक्त ड्राय-डे पर 32 प्रकरण दर्ज।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 05 अक्टूबर। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में इंदौर जिले में अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध एक सघन और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत विभाग द्वारा सितंबर माह तथा ड्राय-डे 02 अक्टूबर और एक अक्टूबर को अवैध शराब जप्त की है।

सितंबर माह में रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई: जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य ₹83.83 लाख

आबकारी विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2025 में अवैध मदिरा के विरुद्ध कुल 847 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 966.59 लीटर देशी मदिरा, 2 हजार 962.8 लीटर विदेशी मदिरा (स्प्रिट) और 2 हजार 707.7 लीटर विदेशी मदिरा, बियर 2 हजार 416 लीटर, हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। इसके अतिरिक्त, 9 हजार 31 किलोग्राम महुआ लहान को नष्ट किया गया तथा 87.45 भाग (कि.ग्रा.) भांग भी जब्त हुई।
माह सितम्बर में कुल 19 वाहन (2 चार पहिया, 17 दो पहिया) जप्त किए गए। जब्त मदिरा और वाहनों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य ₹ 83 लाख 80 हजार 103 रुपये है।

02 अक्टूबर 2025: ड्राई डे पर बालदा कॉलोनी वृत्त की बड़ी सफलता

सहायक आयुक्त श्री तिवारी नव बताया कि मुखबिर की सूचना पर ड्राई डे पर आबकारी वृत्त बालदा कॉलोनी की वृत प्रभारी मीरा सिंह और उनकी टीम ने शहरी क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुये प्रजापत नगर में घेराबंदी कर एक दोपहिया वाहन (एमपी-09-वीवाय-9362) से अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही विदेशी और अंग्रेजी शराब जप्त की। आरोपी जतिन पिता श्याम राव और उसके सहयोगी कृष्ण पिता गोविंद को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई कर कुल 5 प्रकरण (धारा 34(1), 36(A)(B)) दर्ज किए गए। इस एक दिन की कार्रवाई में जब्त मदिरा और वाहन का कुल मूल्य एक लाख 06 हजार 100 रुपये आँका गया। इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई।

01 अक्टूबर 2025: काछी मोहल्ला वृत्त में स्कूटी से परिवहन पकड़ा

एक अक्टूबर 2025 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर के नेतृत्व में वृत्त काछी मोहल्ला के उप निरीक्षक भगवान दास अहरवार और टीम ने गश्त के दौरान शंका के आधार पर एक स्कूटी (MP09SJ2359) को रोका। तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 100 पाव देशी मदिरा प्लेन अवैध परिवहन करते पाए गए। आरोपी विनोद पिता बालमुकुन्द को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और उसके विरुद्ध धारा 34(1) ‘क’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब्त मदिरा और वाहन की अनुमानित कीमत 72 हजार 500 रुपये रही।

02 अक्टूबर 2025: एक दिन का कुल एक्शन

ड्राय-डे 02 अक्टूबर 2025 को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध कुल 32 प्रकरण दर्ज किए, जिसमें 30 आरोपी बनाए गए। इस दिन 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 63.2 लीटर देशी मदिरा और 25.3 लीटर विदेशी मदिरा/बियर जप्त की गई। एक वाहन (तीन पहिया) जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹67 हजार 725 जबकि जब्त वाहनों का अनुमानित बाजार मूल्य ₹80 हजार रहा।

Related posts

चतरा:जिला युवा उत्सव 2024-25 का कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

भोजपुर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 51 विद्यालय बंद।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले जिले भर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:तरारी विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के सन्दर्भ में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिंधियों संग बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले।

rktvnews

वर्ष 2023 की समाप्ति एवं नव वर्ष 2024 को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया द्वारा किया गया एडवाइजरी जारी।

rktvnews

Leave a Comment