RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को भाजयुमो घर-घर पहुंचाएंगे!9 साल बना मिसाल, उपलब्धियों ने किया कमाल:विभू जैन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा केन्द्र सरकार की नौ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य योजना प्रारंभ।06 जून को जिलाध्यक्ष विभु जैन ने प्रेस विज्ञप्ति से केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियो की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्व मे देश का मान-सम्मान बढाया है।उनके कृतित्व से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है और देश फिर एक बार विश्वगुरू बनने की राह पर आगे बढ़ चुका है। सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए केन्द्र सरकार पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने अंत्योदय को पूरी कर रही है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति भी देश का सर्वोतम पद पर आसीन है। कोरोना काल से ही गरीबो के लिए मुफ्त अनाज ,आयुष्मान योजना जो विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, मुफ्त इलाज ,घर मे बिजली , शुद्ध पीने के लिए स्वस्थ जल, एलपीपीजी गैस मुहैया कराना, किसान सम्मान योजना,आसानी से बैंको से ऋण ,फसल की बीमा , एलइडी बल्ब,मुद्रा लोन स्किल डेवलपमेंट से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
आरा के सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह द्वारा भोजपुर जिला मे जितना विकास का कार्य किया गया है,उतना पिछले 70 वर्षो मे नही हुआ है।
गाँव की गलियो से चार लेन सड़क छ लेन सडक तक दिखती है।22 घंटे बिजली प्राप्त कर रहे है।डाक्टर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डाक्टर घर जा कर इलाज कर रहे है। कोईलवर सोन नद पर छह लेन पुल,आरा -बक्सर फोर लेन,आरा मोहनिया फोर लेन,आरा- सासाराम फोर लेन की स्वीकृति ,पूर्वी रेलवे ऊपरी पुल,निर्माणाधीन मेडिकल काँलेज,इंजनियरिंग काँलेज आदि उनके प्रयास से बन रहा है। यही नही नहर का सौंदर्यीकरण, आरा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण, शहर सहित जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानो पर हाईमास्ट लाइट लगाया गया है।भोजपुर जिला की जनता उन्हे विकास पुरूष कहती है।उनके बिजली के क्षेत्र मे किए गए कार्य से पूरा देश जगमग हो रहा है।

Related posts

भोजपुर:दी होली सेवियर चर्च में डा के एन सिन्हा ने सामाजिक शांति के लिए की प्रार्थना।।

rktvnews

गढ़वा:राजस्व उप निरीक्षक गौरव आनंद के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

भोजपुर:एकता के विग्रह सरदार पटेल : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर: अपने बच्चों के भविष्य व बिहार मे परिवर्तन के लिए वोट दें : प्रशांत किशोर 

rktvnews

भोजपुर:स्टार्ट अप सेल,जगजीवन कॉलेज,आरा ,बिहार आइडिया फेस्टिवल निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका :प्राचार्या

rktvnews

Leave a Comment