RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका आयोजित महिला संवाद में नित्य बढ़ रही महिलाओं एवं छात्राओं की भागीदारी।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)12 मई।जो भी संसाधन , सुविधाएँ और योजनायें गाँव-पंचायत में उपलब्ध नहीं है या फिर ग्रामीण उससे अछूते रहे हैं उसे लाने की कवायद शुरू कर दी गई है l इसके लिए राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है l महिला संवाद कार्यक्रम पिछले 18 अप्रैल से राज्य के सभी प्रखंडों में रोस्टर बनाकर प्रारंभ किया गया है l संवाद कार्यक्रम के तहत गाँव की महिलाओं से गाँव के विकास के लिए उनकी इच्छाएं एवं आकांक्षयें एकत्रित की जा रही है l इसे सरकार महिलाओं की मांग के तौर पर भी देख रही है l प्रतिदिन प्रति प्रखंड दो पालियों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर गाँव में नए संसाधन, नई सुविधाएँ एवं नई योजनाओं के संचालन हेतु राय-सलाह ली जा रही है l इस कार्यक्रम में छात्राओं- एवं बहु –बेटियों की भी सहभागिता बढ़ी है l प्रति कार्यक्रम 30 के आसपास इच्छाएं एवं आकांक्षाएं आ रही है l गाँव-समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए आदि आबादी की सहभागिता मायने रखती है l संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाएं एवं छात्राएं राज्य सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में भी बता रही हैं l
लखीसराय जिला के 7 में से 5 प्रखंडों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं एवं छात्राओं की सहभागिता दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है l बढती हुई सहभागिता यह दर्शाती है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से राज्य में महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है l गाँव का पुरुष समाज भी इन महिलाओं के माध्यम से अपने गाँव और समुदाय के लिए योजनायें एवं सुविधाएँ बढ़ाने की मांग कर रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में सबसे बड़ी सजगता शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता , पेंशन और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन ओ लेकर है l गाँव में प्राथमिक विद्यालय तो है लेकिन मध्य और उच्च विद्यालय या फिर महाविद्यालय नहीं होने से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिदिन कोसों दूर जा पड़ता है l लिहाजा छात्राएं और उनके परिजन चाहते हैं कि गाँव में शिक्षा का दायरा बढ़े जिसे बड़े स्तर पर बेटियां लाभान्वित हों।उसी तरह स्वच्छता और पानी की उपलब्धता के साथ ही गंदे पानी इ निकासी की व्यवस्था आदि को लेकर महिलाएं एवं छात्राएं मुखर हुई हैं।उन्हें अपनी मांग को पूरा कराने और सपनो को सच करने में महिला संवाद कार्यक्रम एक बड़ा मंच मिला है l कार्यक्रम में मौजूद जीविका दीदियाँ भी राज्य सरकार से मिले फायदे और उपलब्धियों को गिना रही हैं l 25 दिन में 50 हजार से अधिक महिलाएं एवं छात्राएं महिला संवाद कार्यक्रम से जुडी हैं l
संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार एवं महिलावों के बीच संवाद स्थापित करने में सरक्रार की योजनाओं पर आधारित दिखाई जाने वाली फिल्मे, लीफलेट एवं मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जा रहा है l
महिला संवाद कार्यक्रम का सोमवार 25 वां दिन था l सोमवार को लखीसराय सदर में रंगोली ग्राम संगठन द्वारा कछियाना गाँव में एवं संस्कार ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में , रामगढ चौक में नंदन ग्राम संगठन दवारा नोनगढ़ गाँव में एवं संगम ग्राम संगठन दवारा तेतरहाट गाँव में , सूर्यगढ़ा में रिद्धि-सिद्धि ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में एवं माँ शीतला ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर वेस्ट गाँव , हलसी में श्री सरस्वती ग्राम संगठन द्वारा साड़मॉफ गाँव में एवं महिमा ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में तथा चानन में साथी ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं सावित्री ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

नवादा डीएम ने डेंगू की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल को दिए 5 करोड़ रुपए।

rktvnews

दरभंगा:निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई गई शपथ।

rktvnews

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, दिया समाधान का आश्वासन।

rktvnews

ओएमसी का संयुक्त मुनाफा वित्त वर्ष 2024 में सालाना आधार पर 25 गुना से भी अधिक बढ़ा।

rktvnews

Leave a Comment