RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर: त्रिदिवसीय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी समागम में समस्याओं पर हुई चर्चा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अक्टूबर।26 अक्टूबर को‌ बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र आरा के प्रक्षेत्रीय महासंघ की कर्मचारी समागम सम्मेलन दिनांक 26 से 28 अक्टूबर 2024 को तीन दिवसीय सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ के सभागार में आयोजित हुआ।जिसमे प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह एवं महामंत्री राधा रमन सिंह के अलावे 17 अंगीभूत महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मुख्यालय आरा के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस अवसर पर इकाई संघ के सचिव श्री सुजीत कुमार सिंह के अलावा जिला सचिव सत्येंद्र कुमार इकाई अध्यक्ष अवधेश कुमार इकाई कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार के अलावा जयप्रकाश सिंह प्रदीप कुमार सिंह एवं मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्राओं द्वारा स्वागत गान से प्रारंभ हुआ।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर एस पी शर्मा ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया l कर्मचारी समागम पर अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने कर्मचारियों के समस्या पर प्रकाश डालते हुए लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों से अपनी बातों को रखने के लिए कही, जहां कर्मचारियों ने अपनी और अपने महाविद्यालयों की समस्याओं को रखा।इसका प्रारूप एवं ज्ञापन बनाने की जिम्मेदारी राधा रमन सिंह महामंत्री को सुपुर्द किया गया है ।तत्पश्चात अगले दिन विश्वविद्यालय के पदाधिकारी कुलपति डा शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ,कुलसचिव डा रणविजय कुमार एवं वित्त पदाधिकारी शैलेश कुमार के पास ज्ञापन प्रस्तुत करने का जवाबदेही सौंपा गया l

Related posts

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण!सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी।

rktvnews

एयर मार्शल तेजबीर सिंह ने महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) के रूप में पदभार संभाला

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. शास्त्री को जयंती पर किया नमन।

rktvnews

खान मंत्रालय ने 1,500 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण प्रोत्साहन योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

भोपाल:खजुराहो में ओबेरॉय समूह आरंभ करेगा पांच सितारा राजगढ़ पैलेस होटल।

rktvnews

Leave a Comment