RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गोपालगंज: बैकुंठपुर प्रखंड के खैरा में मतदाता जागरूकता चौपाल।

RKTV NEWS/गोपालगंज(बिहार) 10 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के छठवें चरण गोपालगंज -17 लोकसभा मतदान मैं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज मो० मकसूद आलम , पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज स्वर्ण प्रभात , उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ लगातार विभिन्न प्रखंडों के पंचायत में आम मतदाताओं के साथ चौपाल लगाकर बैठक की जा रही है ।
जिससे मतदाता स्वतंत्र ,निष्पक्ष ,भयमुक्त वातावरण में अधिक से अधिक अपने मतों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हो सकें।
इस क्रम में 09 अप्रैल को बैकुंठपुर प्रखंड के खैरा पंचायत के खैरा गांव में आम के पेड़ के नीचे मतदाताओं के साथ चौपाल लगाया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा खैरा पंचायत के मतदाताओं की बैठक के दौरान मतदाताओ से बातचीत कर उनके समस्याओं एवं व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी ली एवं मतदान तिथि 25 मई 2024 को अपने मतो का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही मतदाताओ को उपलब्ध कराए जाने वाले एएमएफ बुनियादी सुविधाओं संम्बंधी व्वस्था की जानकारी ली और आवश्यक निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिये।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गोपालगंज में छठे चरण में चुनाव कराया जाना है, जिसके लिए मतदान की तिथि 25 मई 2024 निर्धारित है, उक्त तिथि को गोपालगंज के मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर सभी सुनिश्चित बुनियादी सुविधाएं, जिनमें पेयजल, महिला पुरुष शौचालय, प्रकाश, रैंम्प, व्हीलचेयर, मतदाता सहायक, हेल्प डेस्क, पहुंच पथ ,छाया इत्यादि शामिल है, उपलब्ध कराई जाएगी ,जिसकी तैयारियों को लेकर मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है और आम मतदाताओं एवं नागरिकों को अपना मत निश्चित रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

Related posts

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसरों और जलप्रदाय योजनाओं का किया लोकार्पण।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अंचलाधिकारी ने किया दिव्यांग और वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण।

rktvnews

महिला कारीगरों ने केवीआईसी के अध्यक्ष के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

rktvnews

भोजपुर:भामाशाह जयंती समारोह 29 अप्रैल को तैयारी तेज : संजीव गुप्ता

rktvnews

पटना:भगदड़ प्रबंधन और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment