RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

बक्सर/बिहार 17 जनवरी। जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
बैठक में बताया गया कि दिसंबर 2023 में एस.सी./एस.टी. एक्ट के 01 वाद, जघन्य अपराध में 02 वाद, एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 02 वाद एवं शस्त्र अधिनियम के तहत 02 वादों कुल 07 वादों में अभियुक्त को सजा दिलाई गई है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि त्वरित विचारण एवं अन्य वादों में ससमय गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए ताकि संबंधित वादों में अभियुक्त को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी सरकारी अधिवक्ताओं को वादों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, सभी सरकारी अधिवक्ता, सभी थानाध्यक्ष, विधि शाखा प्रभारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:तानाशाही मानसिकता के प्रतीक आर के सिंह,भोजपुर की जनता का कर रहें हैं अपमान:जवाहरलाल सिंह

rktvnews

दानापुर: नवाब आलम निर्देशित “विदेशीया” नाट्य की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज के पीजी भूगोल विभाग द्वारा फेयरवेल का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भैंसोला हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत।

rktvnews

चतरा:जिला गंगा समिति, चतरा की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment