RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शिक्षा व संस्कार ही पहुँचायेगा सफलता के शिखर पर : पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित इंटर स्तरीय हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे समाजसेवी वशिष्ठ नारायण पांडे की पुण्य स्मृति समारोह आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश, मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अश्विनी कुमार पांडे, डा मंजू मिश्रा, आयोजन सचिव मुन्ना पांडे, सीमा पांडे, पूर्व पुलिस अधिकारी हीरा ओझा, पूर्व शिक्षा अधिकारी रविन्द्र पांडे, हरेराम पांडे, पूर्व प्राचार्य बरमेश्वर ओझा, हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह, निधि पांडे, साजन पांडे आदि ने स्व वशिष्ठ नारायण पांडे के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेधावी छात्रों एवं छात्राओं को  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि शिक्षा व संस्कार से ही जीवन मे ऊँचाईयों तक पहुँचा जा सकता है और सफलता पाई जा सकती है। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर तरक्की करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे आजकल ज्यादा रील और मोबाइल देखते है जिसे त्याग कर अपनी मंजिल की राह को अपनाना चाहिए ताकि उनका तथा देश का विकास हो सके। उन्होने बच्चों को सलाह दी कि कठिन परिश्रम और मेहनत के बदौलत ही आप उङान भर सकते हैं। मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अश्विनी कुमार पांडे तथा पुत्रवधु डा मंजू मिश्रा ने स्व वशिष्ठ नारायण पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे पिता के पुत्र एवं पुत्रवधु होने का गौरव प्राप्त है। समारोह मे संगीत शिक्षक अभयानंद पांडे ने अपने स्वर लहरियों से दर्शकों को खूब झुमाया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य बरमेश्वर ओझा तथा मंच संचालन अश्विनी कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश, कई प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे रहे सीआरपीएफ के पूर्व कमांडेंट हीरा ओझा, बरमेश्वर ओझा, अश्वनी कुमार पांडे, डा मंजू पांडे, मुन्ना पांडे, सीमा पांडे, दीनानाथ पांडे, बृज किशोर पांडे, वार्ड पार्षद हीरा लाल पांडे, ममता मिश्रा, रेणु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग एवं बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

लोकसभा चुनाव के बाद होगा साहित्य सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन।

rktvnews

व्यंग्य:गांधी से राम को भिड़ाऊं!

rktvnews

सरकार ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025-26 तक मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा श्रवण आत्मा से परमात्मा के मिलन का पाथेय:मधुसूदन जी महाराज

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में काव्य-संग्रह ‘स्पंदन’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के लिए आम चुनाव, 2023

rktvnews

Leave a Comment