RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:छह संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी।

मतदान से पहले मॉकपोल कराया गया।

सुबह 11 बजे तक 28.15 प्रतिशत मतदान।

RKTVNEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)26 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में प्रदेश के छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
श्री राजन ने बताया कि सभी छह लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में प्रात: 11 बजे तक 28.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र क्र.-6 टीकमगढ़ (अजा) में 26.96 प्रतिशत, क्र.-7 दमोह में 26.84 प्रतिशत, क्र.-8 खजुराहो में 28.14 प्रतिशत, क्र.-9 सतना में 30.32 प्रतिशत, क्र.-10 रीवा में 24.46 प्रतिशत एवं क्र.-17 होशंगाबाद में 32.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
श्री राजन ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारम्भ हो गया है। सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। मतदान प्रारम्भ होने के 90 मिनट पहले सभी मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

Related posts

भोजपुर:योग गुरु विक्रमादित्य ने विद्यालय के बच्चों को सिखाए योग के गुर।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बस एवं अन्य छोटे वाहन आदि पर श्रद्धालुओं/यात्रियों की ओवरलोडिंग की नियमित रूप से जांच करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बक्सर:किला मैदान में खादी मेला सह उद्यमी बाजार का उद्घाटन।

rktvnews

पिथौरागढ़ में देश का 77 वां स्वतन्त्रता दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

दुमका:सभी विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा करें सुनिश्चित : जिला शिक्षा पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment