
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 जून।भोजपुर जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाता प्रतिशत में वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर आज 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोजपुर समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन स्वीप (SVEEP) कोषांग भोजपुर के अंतर्गत किया गया, जिसका मुख्य थीम था – “हरियाली का वादा, लोकतंत्र का इरादा”।
इस अवसर पर जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया,उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा समाहरणालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भोजपुर स्वीप कोषांग के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों में भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भी था। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता को लेकर कई प्रेरक नारे दिए गए, जैसे:
• “हर वोट के साथ एक पौधा लगाओ”
• “स्वस्थ लोकतंत्र, हरा पर्यावरण”
• “मैं वोट दूंगा, मैं पेड़ लगाऊंगा”
• “Green Future, Strong Democracy”
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ मतदाता जागरूकता और आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में सक्रिय भागीदारी के लिए शपथ दिलाई गई एवं उपस्थित लोगों से संकल्प भी कराया गया।
