RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जनवरी।शहर के प्रतिष्ठित होटल पार्क व्यू के मालिक रोहित सिंह की शनिवार को असामयिक मृत्यु हो गई। जनार्दन सिंह के बड़े पुत्र थे। काफी व्यावहारिक एवं मृदुभाषी थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने बताया कि दोपहर में होटल से आने के पश्चात स्नान करके ज्योही बाहर निकले उनकी मौत हो गई।

सांसद सुदामा प्रसाद ने जताया शोक।

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने आरा के प्रतिष्ठित पार्क व्यू होटल के मालिक जनार्दन सिंह के पुत्र रोहित सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी । उन्होंने कहा कि रोहित सिंह एक अत्यंत मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है, बल्कि व्यवसाय जगत सहित पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

पूर्व सांसद मीना सिंह ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

रोहित सिंह के असमय निधन पर पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी नेत्री मीना सिंह ने उनके निधन को अति दुखदाई बताते हुए उनके असमय निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि इस अति दुख की घड़ी में ईश्वर जनार्दन सिंह के परिजनों को हिम्मत एवं धैर्य प्रदान करें , मैं हर संकट में उनके परिजनों के साथ हूं । रोहित सिंह के असमय निधन पर बिस्कोमान सह एन सी सी एफ के अध्यक्ष एवं नेफेड के निदेशक मंडल के सदस्य भारतीय जनता पार्टी नेता विशाल सिंह ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें एक व्यवहार कुशल, मृदुभाषी एवं नेकदिल इंसान बताते हुए रोहित सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी नेता अशोक कुमार शर्मा ने भी रोहित सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

भोपाल:पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्ति पर हरिशंकर प्रसाद को अंग वस्त्र दे किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा के सेतु केन्द्र के महादलित बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश के निर्वाचन मे रायपुर रचने जा रहा है इतिहास : उत्तर और पश्चिम विधानसभा में निर्वाचन होगा महिला अधिकारियों के जिम्मे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूरस्थ अंचलों तक बेसिक लाइफ़ सपोर्ट की जागरूकता आवश्यक : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment