RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने मनरेगा हाट के विकास हेतु प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा बिहिया चौरस्ता स्थित मनरेगा हाट के विकास हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी, बिहिया को मनरेगा हाट के शीघ्र विकास हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया, जिससे उक्त कार्य को अभिलंब प्रारंभ किया जा सके।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका मार्ट की स्थापना हेतु बिहिया प्रखंड परिसर के समीप नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक (एनईपी) एवं अंचलाधिकारी, बिहिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

भोजपुर:31 अगस्त को होगा माउंट जी लिट्रा स्कूल में जिला तैराकी प्रतियोगिता तैयारीया पूरी :सचिव नर्वदेश्वर शुक्ल

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने 15वीं जयपुर मैराथन को किया फ्लैग ऑफ।

rktvnews

आशीष पटेल पर बेबुनियाद इल्जामों से बढ़ी यूपी की सियासी सरगर्मी।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध कब्जे व जमीन विवाद को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment