RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे को किया गया याद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के सहजौली पंचायत भवन परिसर मे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दूबे की जयंती वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार उपाध्याय की अध्यक्षता मे मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं, विभिन्न पार्टी तथा संगठन से जुङे नेताओं, कार्यकर्ताओ एवं शिक्षाविदों ने स्व बिन्देश्वरी दूबे के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित हो कि सहजौली पंचायत भवन का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे द्वारा ही किया गया था। सभा का संचालन करते हुए जदयू नेता दिनेश कुमार ओझा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, डेलिगेट और मुखिया स्व जनार्दन ओझा के कार्यकाल के दौरान सहजौली पंचायत भवन का उद्घाटन राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दूबे ने किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दूबे के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। उन्होने कहा कि स्व बिन्देश्वरी दूबे गरीबों एवं शोषितों के सच्चे हितैषी थे। वे आजीवन गरीबों के हक के लिए लड़ते रहे। उनका कार्य क्षेत्र तत्कालीन बिहार और अब झारखंड का फुसरो एवं बेरमो था। उन्होंने कोल फील्ड मे इंटक नेता के रूप मे कार्य की शुरुआत की। उन्होंने इंटक नेता, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। इस अवसर पर शिक्षाविद डा उदय प्रताप सिंह, महावीर ओझा, मुखिया प्रतिनिध व समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा, रमेश ओझा, मंटू ओझा, चंदन ओझा, राघवेन्द्र मिश्र, धन बिहारी पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को लेकर जिला कोऑर्डिनेशन कमिटी बैठक।

rktvnews

जीएसटी व्‍यापक तौर पर सफल रहा है और इसने आम लोगों पर कर का बोझ घटाया है: वित्त मंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर, अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुओं को समर्पित किया, ” मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ”

rktvnews

पटना:विधानपरिषद सभापति के आवास पर केंद्र सरकार के मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं सतीश चंद्र दुबे का किया गया स्वागत सम्मान।

rktvnews

74वें वन महोत्सव पर जिलाधिकारी ने वृक्षा रोपण कर की कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर : नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment