RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना ने बदली तुनकी देवी की जिंदगी,मेहनत के बल हुई आत्मनिर्भर।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)29 अप्रैल।तूनकी देवी दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखण्ड के हथौड़ी दक्षिणी पंचायत के धोबोपुर गाँव के निवासी है। उनका जीवन कभी मुश्किलों और अंधेरे से भरा हुआ था।
उनके पति कन्हैया दास कोई काम नही करते थे और परिवार की सारी जिम्मेदारियाँ देवी पर आ गई थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी, लेकिन फिर सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत उन्हें 82,400 का सहयोग मिला, जो उनके जीवन का मोड़ साबित हुआ।
इस सहायता से उन्होंने पशुपालन कार्य की शुरुआत की। तुनकी देवी ने पहले दो बकरियाँ खरीदी, लेकिन उनका दृढ़ संकल्प और मेहनत उन्हें आज एक नए मुकाम पर ले आया है।
सतत जीविकोपार्जन योजना का तुनकी देवी को इस योजना के तहत मिलने वाले एल.आई.एफ, एल.जी.एफ. एवं एस.आई.एफ के लाभ का सीधा असर उनके जीवन पर पड़ा। एल.आई.एफ के माध्यम से तूनकी देवी को वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने बकरी पालन और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू किए। इस फंड ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर दिया।
एल.जी.एफ. के जरिए तूनकी देवी और उनके जैसे अन्य महिला समूह को सामूहिक रूप से आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाने के लिए मदद मिली, जैसे की बकरी पालन और कृषि कार्य। एस.आई.एफ.ने सामाजिक विकास में सहायता प्रदान की, तूनकी देवी के समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न लाभ मिल सके।

बकरी पालनः एक नए अवसर की शुरुआत

शुरुआत में तूनकी देवी ने बकरियों की संख्या कम रखी, लेकिन समय के साथ वह अपने बकरियों की देखभाल में पूरी मेहनत और समर्पण से जुटी रही। बकरियों को अच्छे से पाला, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा और उनके पोषण पर विशेष ध्यान दिया। आज, उनके पास लगभग 20 बकरियाँ है, जो उनकी रोजी-रोटी का मुख्य स्रोत बन चुकी है।
इन बकरियों से तूनकी देवी की नियमित रूप से बकरियों की दूध की बिक्री और उनके बकरा पालन से आय बढ़ी और बकरियों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी आय में भी इजाफा हुआ।

परिवार की स्थिति में सुधार

पहले तुनकी की देवी के परिवार की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब बकरी पालन से आय होने लगी है, जिससे उनका परिवार का आर्थिक रूप से सशक्त हुआ।
मासिक आय बढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने अपने बच्चों के शिक्षा में भी सुधार किया और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया।

आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम

सतत जीवकोपार्जन योजना ने उनको न केवल वित्तीय मदद दी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी दिया।
आज वह न केवल अपनी जिंदगी में बदलाव ला चुकी है, बल्कि अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत बन चुकी है। उनके मेहनत और संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया है की यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो कोई भी महिला अपने जीवन को बदल सकती है।

अगले कदमः व्यवसाय विस्तार और विकास

अब तुनकी देवी अपने व्यवसाय को और बढ़ाने के बारे में सोच रही है। उन्होंने बकरी पालन के साथ-साथ दूसरे छोटे व्यापार की योजनाएं भी बनाई है। आने वाले समय में वह बकरियों की संख्या और बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि उनकी आय और बढ़ सके।
उनकी सफलता का यह सफर दिखाता है की जीवन में मुश्किल चाहे जितनी भी हो, अगर सही दिशा में मेहनत की जाए तो जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आरा में मनरेगा मजदूरों हेतु संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय आरा में स्वच्छउत्सव युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार: बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह ने किया अंचल कार्यालय चौसा का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पुरानी खेती पद्वति से आत्मसात कराती अरुण दिव्यांश की रचना “पहिलका किसानी”

rktvnews

सन नियो की अभिनेत्रियां मेघा रे और गौरी शेलगांवकर ने साझा की अपनी नवरात्रि से जुड़ी यादें।

rktvnews

सफलता के लिए दीक्षांत शपथ का आचरण में 365 दिन पालन जरूरी!भावी जीवन में ज्ञान के लिए निरंतर करें प्रयास : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment