RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

झारखंड के रांची में भाई-बहन के लापता होने के मामले में एनसीपीसीआर ने स्वतः संज्ञान लिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 जनवरी।केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी ने रांची के मौसीबाड़ी से लापता दो बच्चों से संबंधित मामले की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्य सचिव के साथ बैठक की।
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने लापता बच्चों के घर जा कर उनके माता-पिता से मुलाकात की तथा उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), तदाशा मिश्रा से फोन पर बात की और उन्हें लापता बच्चों को तुरंत ढूंढने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इन घटनाक्रमों के बाद, एनसीपीसीआर ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढने और नोटिस प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने को कहा है।
एनसीपीसीआर के सदस्य सचिव, डॉ. संजीव शर्मा ने भी रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), राकेश रंजन से बात की और जांच की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एसएसपी से आग्रह किया कि जांच में तेजी लाई जाए ताकि बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और एनसीपीसीआर इस मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और त्वरित कार्रवाई तथा बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

Related posts

अधूरे ज्ञान और चेहरे की अनदेखी से होती है हानि-वर्षा खान।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए थानाध्यक्षों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर : युवा चौपाल कार्यक्रम की सफलता को ले युवा राजद की बैठक।

rktvnews

युद्ध स्तर पर क्षेत्रवार स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू।

rktvnews

चतरा:मयूरहंड के बीडीओ साकेत सिन्हा को निर्वाचन में धीमी एंट्री कार्य पर डीसी ने लगाई फटकार।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैकरा।

rktvnews

Leave a Comment