RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आगामी बजट के लिए प्राप्त किए सुझाव।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)12 जनवरी। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अजमेर जिले से सम्बंधित विकास कार्यों व नीतियों को आगामी राज्य बजट में शामिल करने के लिए हितधारकों एवं आमजन से सोमवार को विस्तृत चर्चा कर सुझाव प्राप्त किए।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किशनगढ़ स्थित आरके कम्युनिटी सेंटर में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ आगामी बजट के संबंध में चर्चा की। हितधारकों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से बजट में शामिल करने के लिए सुझाव प्राप्त किए गए।
बैठक में सुझावों के साथ-साथ जिले की विकासात्मक आवश्यकताओं, नवीन योजनाओं, नवाचारों, अधोसंरचना परियोजनाओं, व्यापार वृद्धि, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, सामाजिक क्षेत्र तथा राजस्व संवर्धन से सम्बन्धित प्रस्तावों पर चर्चा हुई। व्यवहारिक, वित्तीय रूप से युक्तिसंगत, समयबद्ध तथा मापनीय परिणामों वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के साथ सरकार को भेजा जाएगा।
दिया कुमारी ने कहा कि बैठक में प्राप्त प्रस्तावों की जिला स्तर पर उपयोगिता जांची जाएगी। इसके अपेक्षित सकारात्मक परिणामों पर भी मंथन होगा। इनकी तकनीकी तथा आर्थिक व्यवहारिकता की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। धरातल पर उतरने योग्य प्रस्तावों पर प्राप्त सुझावों को अमल में लाया जाएगा।
बैठक में विधायक रामस्वरूप लाम्बा, जीतमल प्रजापत एवं रमेश सोनी भी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:नगरपालिका आम चुनाव–2026 : मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक।

rktvnews

जयपुर:एमएसपी पर खरीद के संबंध में सहकारिता मंत्री का सख्त रवैया,फर्जी गिरदावरी पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

बागपत:15 से 31 दिसंबर 2023 तक जनपद में चले ‘‘द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान का हुआ समापन।

rktvnews

सीतामढ़ी के दो डीसीएलआर ने राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान।

rktvnews

एसडीआरएफ की टीम ने दिया बचाव प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment