RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 01 से 31 जनवरी तक किया जा रहा है। इस क्रम में प्रतिदिन निर्धारित एजेंडा के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय, भोजपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उक्त एजेंडा के तहत आज अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जागरूकता रथ को रवाना करने का मुख्य उद्देश्य आमजनों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना तथा सुरक्षित वाहन परिचालन के प्रति जागरूक करना है।
उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, भोजपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर, मोटर यान निरीक्षक, भोजपुर एवं जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेला का सफलतापूर्वक समापन।

rktvnews

गिरीडीह:विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह का उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने किया उद्घाटन, हेल्थ एवं वेलनेस एम्बेसडर हुए सम्मानित।

rktvnews

जदयू छोड़ने वाले कभी संगठन की नींव थे ही नहीं-कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

थानेदार को किया लाईन हाजिर।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने पेयजल, बिजली एवं सड़क सहित महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment