RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

बक्सर /बिहार 17 जुलाई। जिला पदाधिकारी बक्सरअंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, अनुदान योजनाओ एवं कार्यालय से संबंधित अन्य कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।
सहायक निदेशक एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वृद्धों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों हेतु संचालित होने वाली विभिन्न पेंशन योजनाओं में मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। साथ ही बिहार शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना का प्रचार प्रसार करते हुए लाभुकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिससे इस योजना का लाभ सभी पात्र/योग्य, व्यक्तियों/लाभुको को दिया जा सके।

Related posts

औरंगाबाद: विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर पखवाड़ा की तैयारी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर विधायक की पत्नी के निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:राम राजगद्दी के अवसर भव्य देवी जागरण!देवी मां की भक्ति गीतो पर झूमे श्रोता, लगाते रहें जयकारा।

rktvnews

बिहार:प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले को दी 166 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 145 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के लिए रवाना।

rktvnews

भोजपुर: जलती फसलों के बीच उतरे रघुपति ,माथे पर बोझा ढो फसलों को बचाने का किया प्रयास।

rktvnews

Leave a Comment