
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।यूथ फॉर सेवा के बैनर तले एसडी विद्याकुल कोचिंग सेंटर, धमार में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास मनाया गया।विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतु गुरु सोनाधारी सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और बच्चों को उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों और आदर्शों के बारे में विस्तार से बताया ।कार्यक्रम का संचालन यूथ फॉर सेवा के स्टेरिंग मेंबर संतोष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन धीरज कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिशु,रितिक, प्रिंस,पवन,अंकुश, रौशनी, अंजली,गुड़िया, माधुरी का योगदान सराहनीय रहा।
