आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)04 जून।बिहिया थाना के लहंग डुमरीया में व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत के बाद मृतक के परिजनों से लोजपा रामविलास भोजपुर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल मिला।शिष्ट मंडल से परिवार वालो ने जहरीली शराब पीने मौत होने की बात बताई ।मरने वाला मृतक स्व. राजू कुमार राम उर्फ राजू पासवान,पिता प्रभुनाथ राम था।मृतक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसे एक तीन माह का पुत्र भी हैं।नन्हे बच्चे के सिर से पिता का साया छीन जाने मर्माहत शिष्ट मंडल ने संवेदना प्रकट की और चुनता जाहिर की। शिष्ट मंडल ने बताया की मृतक के परिवार वालो का आरोप है कि उनकी मृत्य गांव में बिक रहे अवैध शराब के पीने से हुई है। जबकि परिवार वालो ने शव का पोस्मार्टम नही कराया ।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने बताया कि पोस्मार्टम होने के बाद ही मौत का सही पता चलता लेकिन परिवार वालो ने शव का पोस्मार्टम न कराकर बड़ी भूल कि है। जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि मृतक के गांव में धडल्ले से शराब बिक रही है उस पर रोक लगाई जाए अन्यथा पार्टी इसके विरुद्ध आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगी तथा न्याय दिलायेगी। शिष्ट मंडल में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में उपस्थित कार्यकर्ताओं में मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति/जन जाति प्रकोष्ठ, शशिकांत त्रिपाठी जिला अध्यक्ष संसदीय वोर्ड, राजीव रंजन सिंह जिला महासचिव,विनोद पासवान जिला उपाध्यक्ष, संजू पासवान जिला मीडिया प्रभारी, अजीत पासवान जिला उपाध्यक्ष, महाराजा पासवान आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष, विशाल चौधरी जिला प्रधान महासचिव,रितेश पासवान प्रखंड अध्यक्ष बिहियां,कन्हैया पासवान,दशरथ पासवान,मुन्ना पासवान,विनोद कुमार वार्ड सदस्य,शंभू पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे साथ ही उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से लोगो को शराब न पीने का सुझाव दिया।

