RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बिहार: औरंगाबाद: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया देव प्रखंड के कार्तिक छठ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/औरंगाबाद(बिहार)03 नवंबर।जिला पदाधिकारी,श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक, अम्बरीष राहुल, औरंगाबाद संयुक्त रूप से जिले के देव प्रखंड के कार्तिक छठ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा देव सूर्यकुंड एवं रूद्र कुंड छठ घाट के पास नियंत्रण कक्ष सह 30×20 साईज का स्टेज, देव मेला क्षेत्र के सभी आवासन स्थलों (स्थल राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान, राजा जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान के पश्चिम, मालेनगर के पास, हरिकीर्तन बीघा के पास पैक्स गोदाम के उत्तरी भाग में, थाना के पास मेला क्षेत्र में, सिंचाई कॉलोनी का मैदान, चांदपुर मध्य का मैदान, संत विजय दास धर्मशाला बहुआरा मोड़ के पास एवं नरची गेट के पीछे दिवाकर नगर के पास)का निरीक्षण किया. केताकी रोड नहर के पास एवं हरिकृतन बिगहा पर ग्रेडिंग कराने का निर्देश दिया।
यातायात की सुविधा, सभी ड्रॉप गेट एवं बैरीकेडिंग, देव सूर्य मंदिर एवं मेला क्षेत्र के सभी मार्गों का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवासन, पेयजल, यातायात, पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था अतिशीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त अभयेंद्र मोहन सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश दास, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्वेतांक लाल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सच्चिदानंद सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी स्वेता प्रियदर्शी, जिला के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी देव, अंचलाधिकारी देव, मंदिर न्याय समिति के साथ- साथ देव क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

रायपुर : विधानसभा आम निर्वाचन-2023 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए।

rktvnews

इंदौर:डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार।

rktvnews

भोजपुर:जैनशास्त्र में ‘दर्शन’ का उद्देश्य जन-कल्याण के लिए एक अलौकिक स्थान मोक्ष : प्रो एन पी पालित

rktvnews

मगधकालीन भारत के भातृ देशों को मिलाकर भारत सरकार वृहद भारत फेडरेशन का निर्माण करे : केएन त्रिपाठी

rktvnews

भोजपुर:महिला दुग्ध डेयरी एकवना के सेंटर पर किसानों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

rktvnews

Leave a Comment