RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर:राज्यपाल ने भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना की।

 

सैनिक का सम्मान हम सबका सामूहिक दायित्व।

राज्यपाल श्री बागडे ने ‘नो योर आर्मी–2026’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )12 जनवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की सैन्य ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित भारतीय सैनिकों का अभिनंदन करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिक का सम्मान हम सबका दायित्व है। सेना के किसी भी अधिकारी, सैनिक के कार्य को राजकीय कार्यालयों और अन्य सभी स्थानों पर प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने भारतीय सेना की शौर्य और बलिदान की परम्परा से जुड़े ’ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाते हुए चलाए गए भारतीय सेना के अभियान के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल ने इस दौरान वहीं आयोजित डॉग शॉ भी देखा।
राज्यपाल ने कहा कि ’नो योर आर्मी’ भारतीय सैन्य शक्ति की संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन है। यह नागरिकों को भारतीय सेना की शक्ति, प्रौद्योगिकी और बलिदान को करीब से देखने का अवसर प्रदान करने के साथ ही सैन्य क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता से जुड़े स्वदेशी हथियारों को देख देश पर गौरवान्वित होने का अवसर है।
राज्यपाल श्री बागडे ने भारतीय सेना द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता को सेना के हथियार, तकनीक, कार्यप्रणाली और जवानों के शौर्य से रूबरू कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत आम नागरिक हमारी सेना के भविष्य के लिए कारगर रोबोटिक म्युअल, मिसाइल, ड्रोन, डॉग स्क्वाड, और मार्शल आर्ट्स जैसे लाइव प्रदर्शन देख पा रहे हैं।

Related posts

आरा नगर निगम गरीबों को उजाड़ने में फर्स्ट और सफाई में भ्रष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम बिजरौल पहुंचकर अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह की समाधि स्थल पर निर्माणधीन मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज के जंतु विभाग द्वारा माइक्रो प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर हुआ सेमिनार।

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रणोदन प्रणालियों के डिजाइन एवं विकास पर सहयोग के लिए ब्रिटेन के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर।

rktvnews

चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment