RK TV News
खबरें
Other

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी। शुक्रवार को खेल भवन, आरा में 100 दिवसीय अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, उसकी साथी संस्था जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन, जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के संयुक्त प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की स्पष्ट समझ, समय पर हस्तक्षेप की प्रक्रिया तथा विभिन्न विभागों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना रहा। संस्था की सचिव कुमारी सुनिता सिंह ने बाल विवाह पर कहा कि गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक रूढ़ियां बाल विवाह के प्रमुख कारण हैं, जिन्हें सामूहिक प्रयास और त्वरित कार्रवाई से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा दीदियों एवं पैरा लीगल वॉलंटियर्स को उनके दायित्वों, अधिकारों तथा बाल विवाह रोकने में उनकी निर्णायक भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर से सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम एवं सीपीओ शक्ति भास्कर, बाल कल्याण समिति भोजपुर से अध्यक्ष अंशुमान जॉर्ज, सदस्य मनीष कुमार सिंह, महिला एवं बाल विकास निगम से मो. तैयब अख्तर एवं जैकी राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर से अरीशा जलीन, विनय कुमार, महिला थाना तथा चाइल्ड लाइन भोजपुर की टीम, इसके साथ ही बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिशा एक प्रयास की पूरी टीम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में बाल विवाह उन्मूलन के लिए जमीनी स्तर पर सशक्त कार्रवाई, विभागीय समन्वय और निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया।देश को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए निरंतर एवं सामूहिक प्रयास करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय,भोजपुर ने मजदूर दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की।

rktvnews

“मेरी माटी-मेरा देश” अभियान तहत संग्रहित मिट्टी से युक्त अमृत कलश को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नेहरू युवा केंद्र व सीआरपीएफ की टीम को आगे की अमृत कलश यात्रा के लिए सौंपा कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के संदर्भों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस भवन में महासभा की प्रांतीय बैठक को किया संबोधित।

rktvnews

भोजपुर: स्वच्छ पेय जल हेतु थाने में लगाए गए RO मशीन।

rktvnews

ऐपवा का तीसरा आरा नगर सम्मेलन सम्पन्न!संगीता सिंह नगर सचिव एवं शोभा मंडल बनी नगर अध्यक्ष।

rktvnews

Leave a Comment