RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

सारण/ छपरा 22 अगस्त ।जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा आई.सी.डी.एस सारण के तत्वाधान में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह- कार्यशाला का आयोजन शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों का निवारण आंतरिक शिकायत समिति तथा स्थानीय शिकायत समिति के द्वारा किया जाएगा। इसमें दोषी को सजा दिये जाने का प्रावधान है। अगर किसी निर्दोष व्यक्ति को महिला कर्मी के द्वारा गलत ढंग से फसाया जा रहा है तो जाँचोपरांत उसे सजामुक्त भी किया जा सकेगा। जिलाधिकारी के द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। ताकि कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न एवं निवारण अधिनियम-2013 की विस्तृत जानकारी आमजनों के बीच पहुँचाया जा सके। इस संबंध में अन्य संबंधित विभाग को भी इस अधिनियम का प्रचार-प्रसार एवं इसका अनुपालन कराने का निदेश दिया गया। सभी विभाग अपने-अपने कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट तथा बैठक इत्यादि के माध्यम से जन समुदाय एवं कार्य स्थल पर कार्यरत कर्मियों को इस अधिनियम के बारे में जानकारी देंगे।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. सारण कुमारी अनुपमा के द्वारा बताया गया कि कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न संबंधित मामलों को आंतरित एवं स्थानीय शिकायत समिति के समक्ष 30 दिनों के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करनी है। समिति द्वारा दर्ज शिकायत पर 90 दिनों के अंदर मामलों को जाँच कर इसका निष्पादन सुनिश्चित करना है। यह कोई न्यायालीय कार्रवाई नहीं है। इसमें वकील की जरुरत नही पड़ती है। स्वयं वादी एवं परिवादी के ब्यान के आधार पर तथा समिति के द्वारा जाँचोपरांत इसका निर्णय किया जाता है। इसके अंतर्गत वादी एवं परिवादी के ब्यानों तथा निर्णयों को गोपनीय रखा जाता है। संगठित एवं असंगठित कार्यस्थल पर जहाँ 10 कर्मी कार्यरत है। वहाँ समिति का निर्माण होना आवश्यक है। समिति का गठन जिलास्तर पर किया जा चुका है।
कार्यशाला में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर, प्रबंधक संचार एवं प्रलेखा, सी -3 एक्सपर्ट, प्रबंधक, क्षमता वर्धन महिला विकास निगम, पटना, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, छपरा सदर, परियोजना प्रबंधक महिला हेल्प लाइन, जिला मिशन समन्वयक एवं लैगिंक विशेषज्ञ, जिला समन्वयक एवं जिला परियोजना सहायक, पोषण अभियान तथा सारण, सिवान एवं गोपालगंज के आंतरिक एवं स्थानीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

चतरा :मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला प्रथम पुरुस्कार।

rktvnews

सीएसआईआर-केंद्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) ने ‘‘वन वीक वन लैब’ अभियान के तहत छात्र वैज्ञानिक संपर्क कार्यक्रम समारोह आयोजित किया।

rktvnews

कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रत्येक सहायक कंपनी में बहु कौशल विकास संस्थान स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपूर : खरौनी के चार युवकों की मौत से उजड़े परिवार।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment