RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:किसानों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पंजीकरण सुनिश्चित हो:सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी। शुक्रवार को सुधांशु शेखर, सहायक निदेशक, कृषि गणना द्वारा आरा सदर अंचल अंतर्गत जमीरा एवं सनदिया पंचायतों में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिविर में किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं तथा कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।
इस क्रम में श्री शेखर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसानों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर विशेष ध्यान देने और कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:मुजफ्फरपुर रेप मामले में जन सुराज ने स्वास्थ्य मंत्री के सरकारी आवास का घेराव कर उनके इस्तीफे की मांग की।

rktvnews

प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी, कोर कमिटी की बैठक में फैसला, बोले PK – भाजपा को हराने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगे।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर।

rktvnews

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का 22वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

rktvnews

एआईसीटीई और OPPO India ने भारत में ‘जनरेशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत 5000 स्टूडेंट इंटर्नशिप्स द्वारा ग्रीन स्किल्स के निर्माण के लिए किया गठबंधन।

rktvnews

Leave a Comment