RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

सीतामढ़ी/बिहार 23 सितंबर।बैरगनिया प्रखंड के मुसाचक पंचायत में जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी पंचायत के आम-आवाम के साथ रूबरू थे। जनसंवाद कार्यक्रम में सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। स्वयं जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ,जल जीवन हरियाली, मुख्यमंत्री बालक- बालिका प्रोत्साहन योजना ,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ,बिहार में महिलाओं के लिए आरक्षण, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना,स्वयं सहायता समूह सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार ने अद्भुत मिसाल पेश किया है। बिहार सरकार के शानदार आरक्षण नीति के वजह से आज हर क्षेत्र में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं पूरे देश के लिए एक नजीर है। बिहार समाज सुधार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। अनुरोध किया कि छोटी उम्र में बच्चियों की पढ़ाई पर ध्यान दें। बाल- विवाह एवं दहेज प्रथा का का विरोध करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के गठन से राज के गरीब तबको की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उनके जीवन में आर्थिक उन्नति एवं खुशहाली आई है। सरकार के सहयोग से जीविका दीदियां अपनी कर्मठता और मेहनत से गुरबत की जिंदगी से निकलकर आर्थिंक उन्नति का पथ प्रशस्त करते हुए एक मिसाल पेश की है।
वही पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आप सबों के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तत्पर है।पूरी तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ दायित्व के निर्वहन के प्रति पुलिस प्रशासन गंभीर है। निर्धारित समय अवधि में अपनी समस्या लेकर आप निःसंकोच मिल सकते हैं।अपनी समस्याओं को रख सकते है।
जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। आम लोगों से विभागवारआवेदन भी लिए गए। बहुत सारे शिकायतों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से मंजू देवी प्रतिज्ञा जीविका संकुल संघ को ₹ 81,50,000 का डमी चेक दिया गया। सतत जीविकोपार्जन के तहत सहज जीविका ग्राम संगठन के द्वारा खुशमुदा खातून को परचून दुकान के लिए एक परचून समान से भरा टोकरी दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न जीविका दीदियों के द्वारा आम लोगों को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक उन्नति के अनुभव को भी साझा किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ,संबंधित एसडीओ,बीडीओ, स्थानीय माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आम लोगों के साथ स्थानीय जन- प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी फीडबैक भी प्राप्त किए गए एवं उनकी प्रतिक्रियाएं भी ली गई।

Related posts

ग्वालियर:जिला निर्वाचन अधिकारी चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित!राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समझाई नामांकन की प्रक्रिया।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है: रघुपति यादव

rktvnews

आईएनएस चिल्का में अग्निवीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड का पूर्वावलोकन।

rktvnews

भारतीय वायुसेना की टीम मलेशिया में अभ्यास उदार शक्ति 2024 में सफल भागीदारी के बाद वापस लौटी।

rktvnews

बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं और उनका शोषण रोका जाना चाहिए : राज्यपाल

rktvnews

रियर एडमिरल सीआर प्रवीण नायर ने सोर्ड आर्म के फ्लीट कमांडर का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment