RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:पुण्य तिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मुखिया पं जनार्दन ओझा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 10 जून। स्वतंत्रता सेनानी,कांग्रेस डेलिगेट तथा 40 वर्षो से अधिक लगातार मुखिया, पैक्स अध्यक्ष के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सहजौली गाँव निवासी स्व जनार्दन ओझा की 14 वीं पुण्य तिथि समारोह उनके पैतृक गाँव सहजौली  स्थित पंचायत भवन परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर स्व जनार्दन ओझा के चित्र पर कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, शिक्षाविद सहित विभिन्न पाटी से जुङे लोगों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्व जनार्दन ओझा को गरीब-गुरबों, मजदूरों, दलितों एवं वंचित समुदाय का सच्चा हितैषी बताया। वक्ताओं ने उन्हें  एक महान चिंतक बताते हुए कहा कि वे 1967 से लेकर 2007 तक लगातार मुखिया के अलावा पैक्स अध्यक्ष, कांग्रेस डेलीगेट, कांग्रेस अध्यक्ष, जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व एपी शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री के के तिवारी, पूर्व मुख्य मंत्री पं बिन्देश्वरी दूबे, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व सरयू प्रसाद उपाध्याय के साथ काम किया था तथा उनके करीबी थे। वे जूझारू और संघर्षशील लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का काम करते थे। पुण्य तिथि समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं शिवकुमार उपाध्याय तथा संचालन शिक्षाविद पूर्व डीडीओ पं शंभुनाथ पाठक ने किया। इस अवसर पर शिक्षाविद डा उदय प्रताप सिंह,  दिनेश कुमार ओझा, रमेश कुमार ओझा, पं महावीर ओझा, दिलीप कुमार ओझा, मंटू ओझा, मनोज, चंदन, कुंदन, शिक्षाविद हरिनारायण सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि तेजनरायण पासवान,अजय पहलवान, श्रीमन पांडेय सहित बङी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:साहित्य,समाज और वैश्विक मीडिया पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा!कहा संचालित विकास योजनाओं को समय सीमा के अंदर कराएं पूर्ण।

rktvnews

COTPA-2003 बक्सर डीएम और एसपी की संयुक्त बैठक।

rktvnews

देवघर:DLMC की बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

rktvnews

झारखंड : रामगढ़:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment