RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जैन कॉलेज में शिक्षिका के योगदान पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।एच.डी.जैन कालेज में नव-नियुक्त शिक्षिका डॉ. श्वेता सिंह, स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में योगदान पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभागीय विद्यार्थियों बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता-पाठ एवं लघु नाटिका के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. नरेंद्र कुमार
ने अपने उद्बोधन में नवागत शिक्षिका का हार्दिक स्वागत किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि इनके कुशल नेतृत्व में पठन पाठन का माहौल बनेगा, नियमित कक्षाओं का संचालन तथा विभागीय गतिविधियों से महाविद्यालय का नाम रोशन होगा और महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
नवागत शिक्षिका डॉ.श्वेता सिंह ने प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का प्रेम, स्नेह और उत्साह उनके लिए उन्हें धन्यवाद किया सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति में डॉ. विश्वनाथ चौधरी, डॉ. अनुपमा, डॉ. मनोज, डॉ. पिंकी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मौके पर आदित्य भट्ट, निकिता, कोमल, अंजली, पूनम, रौशन, आशीष, मोनिका, नज़नीन आदि मौजूद थे।

Related posts

राज्यमंत्री ने किया फसाड लाइटिंग कार्य का शिलान्यास।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय बावली में प्रबंध समिति के साथ कि बैठक!बीएमसी में सैद्धांतिक प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति।

rktvnews

बिहार में बड़े पैमाने पर डीएसपी का हुआ तबादला।55 डीएसपी इधर से हुए उधर…।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में प्रतिभाग किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवरोज की बधाई दी।

rktvnews

भोपाल:अतुल खरे को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई,आयुक्त एवं संचालक शामिल हुए विदाई समारोह में।

rktvnews

Leave a Comment