RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भागवत कथा का आयोजन।

आरा /भोजपुर 17 जनवरी।शहर के डॉ.पी मेहरा रोड करमन टोला स्थित आवसिय सर्राफ परिसर में श्रीमद भागवत ज्ञानकथा सप्ताहयज्ञ का सफल आयोजन चल रहा है। जो प्रातः काल 7बजे नियमानुसार पुरे विधिविधान पूर्वक सुबह से ही पूजन, मुलपाठ, जप हवन, रुद्राभिषेक हो रहे है। नेहा कुमारी संग सुशील कुमार सरार्फ मुख्य यजमान के द्वारा 12जनवरी से प्रारंभ है जिसकी पूर्णाहुति कल भंडारा के साथ होगा। कथावाचक डॉ.आचार्य भारत भूषण जी महराज अपने मधुर सुंदर वाणी से उपस्थित भक्तो के बीच अलांकिक सम्पूर्ण मानव जीवन ज्ञान का विवेचना करके बाद में सरल रूप में इनसबो का ब्याख्या करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दे रहे है।
आचार्य महराज जी कहना है की भगवान की प्राप्ती और प्रपति शरणागति संसार में साशवत अटल सत्य है l सभी जीवो के लिये जैसे कटक मुकुट कंडल आदि आभूषणो के देखने मात्र से ही स्वर्ण का दर्शन स्वतः हो जाता है जगदीश्वर के तीर्थ दर्शन समान l
आगे उन्होने कहां की जैसे जल को देखे बिना जल तरंग का दर्शन संभव नही उसी प्रकार जगदीश्वर को देखे बिना जगत का दर्शन भी संभव नही है l संसार को देखते ही भगवान और उनकी कृपा का प्रत्यक्ष दर्शन मात्र हो जाता है l भागवत कथा उपरांत रोजाना वृंदावन मथुरा से आये हुये कलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती करके सपूर्ण कृष्ण लिला का मंचन कर रहे है भजन झॉकी के रूप में जिससे सभी श्रोता बंधु मंत्रमुग्ध हो साथ में खड़े होकर सामुहिक रूप से भजन आरती कर रहे है।
इस अवसर पर मधु सरावगी, आभा गोयनका, शोभा जालन, सुनिता खेमानी, नैंसी मोदी, चन्दा अग्रवाल, अर्चना मोदी, शिला जालान, नन्दिनी अग्रवाल, वंदना कुमारी सर्राफ, नरायण प्रसाद सर्राफ, प्रहलाद प्रसाद सर्राफ, पवन कुमार सर्राफ, सुशिल कुमार सर्राफ, प्रभु नारायण जालान, सत्यनारायण जी जालान, मनोज खेमानी, विजय कुमार सरावगी, विष्णु पुरिया, लल्लू सरावगी, कमल बेड़ीया, आशिष राज सर्राफ, अमनराज सर्राफ, पंकज मोदी, मंजू बेड़ीया, प्रियंका कुमारी, समाजसेवी अमरदीप कुमार जय सहित सैकड़ो भागवत कथाप्रेमी भक्त उपस्थित थे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने राजगीर में राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने घोषित व चिन्हित बिकास प्राथमिकताओं की समीक्षा की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की, प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को सुगमता से मिले बिजली संबंधी सेवाएं, चेयरमैन डिस्कॉम्स ने किया एईएन कार्यालयों का निरीक्षण

rktvnews

उमरिया:नवांकुर पैगाम फाउंडेशन ने नगर वन तालाब से किया जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment