RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विकास भवन में पेंशन संबंधित लगाया गया कैम्प।

पेंशन लाभार्थियों की आधार KYC लम्बित है, उन लाभार्थियों की आधार KYC कैम्प लगाकर की गई।

कल विकास भवन में पेंशन कैम्प लगाया जाएगा।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)28 जून।पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन), वृ़द्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत जनपद बागपत में लाभार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आधार प्रमाणीकरण इत्यादि हेतु विकास भवन परिसर, बागपत में दिनांक 28.06.2024 (शुक्रवार) एवं दिनांक 29.06.2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 5ः00 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । विकास भवन, बागपत में चल रहे कैम्प में पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों की आधार KYC लम्बित है, उन लाभार्थियों की आधार KYC की जा रही। जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन में कैम्प स्थल पर पहुंचकर पेंशन धारकों से उनकी समस्या जानी और उन्होंने कहा कि जो पेंशन के काउंटर बनाए गए हैं उन पर कार्य पेंशन संबंधित व्यवस्थित तरीके से हो कोई भी व्यक्ति समस्या लेकर घर नहीं जाएगा समस्या का समाधान होने पर ही घर जाएं।
*आज दिनांक 28.06.2024 को आयोजित हुए कैम्प में विधवा पेंशन की 143 शिकायतें प्राप्त हुई, सभी शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही किया गया। वृद्धावस्था पेंशन की 240 शिकायतें प्राप्त हुई। दिव्यांग पेंशन की 30 शिकायतें प्राप्त हुई, सभी शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
दिनांक 29.06.2024 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक पुनः विकास भवन में पेंशन कैम्प का आयोजन होगा। कैम्प स्थल पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित होकर पेंशन से संबंधित समस्या का निराकरण करा सकता है। कैम्प में आने वाले व्यक्ति / लाभार्थी को अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर लेकर उपस्थित होना होगा। जिन लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान हो रहा है, ऐसे लाभार्थियों को कैम्प में आने की आवश्यकता नही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यरत सभी आई०टी० सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किया सरस आजीविका फूड फेस्टिवल का शुभारंभ।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

आग लगने से 15 परिवारों का सब कुछ जलकर स्वाहा,पीड़ित परिवारों को रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत सामग्री पहुंचाई!मानवीय पीड़ा को कम करने की बेजोड़ संस्था है रेडक्रॉस सोसायटी:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

भोजपुर:नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने किया कई मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment