RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 जनवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, वीवीपीएटी हॉल, बीयू हॉल के साथ आवश्यक विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया। साथ हीं उपायुक्त ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों के अनुपालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयर हाउस गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए परिसर में प्रतिनियुक्त जवानों के साथ परिसर व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन यंत्रों का अवलोकन करते हुए समय-समय पर फायरबॉक्स मशीनों की जाँच एवं साफ-सफाई करते रहने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलाव सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, उप-निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार व पुलिस पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने स्वीप गतिविधियों के लिये झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को किया सम्मानित।

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया पैरा ओलंपिक विजेता मोना अग्रवाल का सम्मान।

rktvnews

नफरती उन्माद को अंधड़ में बदलने की बदहवासी।

rktvnews

भोजपुर: आरा में भगवान महावीर स्वामी का ज्ञान कल्याणक महोत्सव भक्तिपूर्वक मना।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान करूणाधाम आश्रम में आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता किशोर कुमार को किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment