RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

परिवार नियोजन पखवाड़ा हेतु प्रचार गाड़ी को एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर।आज सदर अस्पताल आरा के जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण से परिवार नियोजन पखवाड़ा के प्रचार हेतु प्रचार गाड़ी को भोजपुर जिला के एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विदित हो कि परिवार कल्याण पखवाड़ा दिनांक 11 सितंबर से 15 दिनों के लिए चलाया जा रहा है, जिसके तहत परिवार कल्याण के स्थाई एवं अस्थाई सभी विधि का भरपूर प्रयोग में लाया जाएगा ।संबोधन में डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि हर पीएचसी एवं आशा, एएनएम तथा सर्जन को एक लक्ष्य दिया गया है, जिसे हर हाल-में पूरा करना है। अच्छे कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। स्थाई विधि में बंध्याकरण एवं नसबंदी ऑपरेशन के साथ-साथ, अ स्थाई विधि कॉपर टी ,माला डी , कंडोम आदि सभी विधिओ को लोगों को बता कर प्रयोग में लाना है lप्रचार गाडी को रवाना करते समय डीएएम अश्विनी जी, डीपीएम रवि जी , डीएम इ धनंजय जी ,डीसीएम दिलीप जी तथा कई स्वास्थ्य कर्मी पंकज जी,सुधीर कुमार सिंह सहित काफी जनता के लोग थे ,जिन्हें परिवार कल्याण के महत्व एवं हर विधि के बारे में भी बताया गया।

Related posts

तीसरा दिन: कृषि जगत के दिग्गजों की दूसरी बैठक।

rktvnews

देवघर जिला में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:जिले में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 24 फरवरी 24

rktvnews

Leave a Comment