RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता:उपायुक्त,रामनिवास यादव

उपायुक्त रामनिवास यादव (फाइल फोटो)
राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब होगा और सुगम।
गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी अंचलों के 129 पंचायतों में हल्कावार विशेष राजस्व शिविर का आयोजन।
हल्कावार विशेष राजस्व शिविर के माध्यम से भू-लगान/दाखिल-खारिज/आपसी बटवारानामा/उत्तराधिकारी के आधार पर दाखिल-खारिज/डिजिटाईजेशन के उपरांत खतियान एवं पंजी में त्रुटियों का निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)30 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी,रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले के सभी अंचलों के पंचायतों में राजस्व से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब और सुगम बनाया जा रहा है। जिसके तहत जमीन का भूमि म्यूटेशन, मापी, पारिवारिक बंटवारा आदि मामलों की सुनवाई किया जाएगा। अंचलवार निर्धारित विशेष राजस्व शिविर कार्यक्रम के अनुरूप भू-लगान/दाखिल-खारिज/आपसी बटवारानामा/उत्तराधिकारी के आधार पर दाखिल-खारीज/डिजिटाईजेशन के उपरांत खतियान एवं पंजी ।। में त्रुटियों का निराकरण इत्यादि हेतु शिविर लगाते हुए आवेदन प्राप्त कर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गिरिडीह जिले के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस निर्धारित समय में आम जनता की समस्या को सुनकर उसका निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु कार्यालय का बार बार चक्कर न लगाना पड़े एवं किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस हेतु एक विशेष शिविर उनके लिए निर्धारित किया गया है, जिसमें वह निश्चित रूप से अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा पाएंगे।

Related posts

दरभंगा:जायद फसल के संदर्भ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

बांग्लादेश जल रहा है, लेकिन हौसले बुलंद हैं!

rktvnews

बिहार:भोजपुर: त्रिदिवसीय प्रक्षेत्रीय कर्मचारी समागम में समस्याओं पर हुई चर्चा।

rktvnews

रायपुर : ’छत्तीसगढ के विकास और अर्थव्यवस्था में इंजन की तरह है यहां के उद्योगः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

rktvnews

Leave a Comment