RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प- 7.55 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

जयपुर/राजस्थान 04 जुलाई। महंगाई का बोझ कम करने में राज्य सरकार आम आदमी की मददगार बनकर सामने आई है। प्रदेशवासियों को 10 योजनाओं का सीधा लाभ मिलने से वे राहत महसूस कर रहे हैं। राज्य के अधिकांश परिवार इन महंगाई राहत कैम्पों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। मंगलवार शाम तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.55 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.97 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 92.86 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.34 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.82 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.34 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

51 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और सम्बद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से बातचीत की।

rktvnews

वैशाली:किसानों के हित में महाअभियान: किसान पंजीकरण में वैशाली जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 जुलाई 25

rktvnews

भोजपुर : अन्नपूर्णा कोचिंग संस्थान के वार्षिकोत्सव पर छात्र-छात्राओं ने बांधा समां।

rktvnews

Leave a Comment