RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षणनिर्वाचन

चतरा:मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक करायें दुरूस्त:के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड

मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने के निमित्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)23 मार्च।लोकसभा चुनाव को लेकर आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया में अवस्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बी.एल.ओ. द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र जागरूकता समूह के सदस्यों की सूची एवं मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए मतदान केन्द्र जागरूकता समूह एवं स्वयंसेवकों की सूची अलग-अलग तैयार रखने, मतदाता सूची में नये मतदाता का नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र 6 संग्रह कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया के ससमय निष्पादन, मतदाता सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अनुपस्थित, विस्थापित एवं मृत(एएसडी) का नाम मतदाता सूची से हटवाने संबंधित प्रक्रिया ससमय करने का निदेश दिया। उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के निबंधन, मतदान केंद्रों पर रैंप को दुरुस्त करने, व्हील चेयर की व्यवस्था रखने, स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय के दीवार पर पुरूष एवं महिला अंकित करने, शौचालय के रास्तों में साइनेज लगवाने के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। वहीं मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य को बैठने एवं वीवीएस एवं वीवीपैट रखने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को 27 मार्च तक दूर करते हुए मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने का निदेश दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इन मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, इचाकगढ़ (उर्दू) के मतदान केन्द्र संख्या 63, राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय, सिमरिया के मतदान केन्द्र संख्या 70, राजकीय बुनियादी विद्यालय, सिमरिया के मतदान केन्द्र संख्या 72 एवं 73 का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण के दौरान चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त रमेश घोलप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव की तबीयत का जाना हाल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदेश के वनकर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

खरीफ महाअभियान – 2023 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला आयोजित

rktvnews

नितिन गडकरी ने एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट कार्यक्रम) की शुरुआत की।

rktvnews

अडानी मामले में सुप्रीम कोर्ट विषेज्ञ कमिटी का गठन करेगा।

rktvnews

भोजपुर:आरा सदर अस्पताल में रेसक्यू टीम को सौंपा गया अजगर सांप का बच्चा।

rktvnews

Leave a Comment