RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री सारंग

भोपाल/ मध्यप्रदेश 12 जुलाई।चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में घुटना एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण हेतु रोबोट की स्थापना जल्द होगी। उन्होंने बताया कि गांधी मेडिकल कॉलेज देश का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज होगा जिसमें हड्डी के ऑपरेशन के लिए रोबोट की स्थापना की जाएगी। मंत्री सारंग ने बुधवार को मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल डांड़, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के परियोजना संचालक जी.पी. मेहरा, गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन अरविंद राय एवं अधीक्षक आशीष गोहिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए कई निर्देश।

rktvnews

बिहार:राज्यपाल के दिशा निर्देश पर ही हो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति-5.0 का हुआ शुभारंभ, कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने देखा लाइव प्रसारण।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट- 2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में 1500 करोड़ के निवेश करारों पर बनी सहमति – 15 हजार रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 अप्रैल 26

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 जून 26

rktvnews

Leave a Comment