RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उत्साहपूर्वक मना कड़ारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में आजादी का जश्न।

प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार ने किया ध्वजारोहण।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की बच्चों ने की प्रस्तुति।

छात्र छात्राओं के बीच किया गया खेल प्रतियोगिता पुरस्कारों का वितरण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अगस्त। देश के 78 वे स्वाधीनता दिवस पर भोजपुर जिले के कडारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में उल्लासपूर्वक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार ने झंडोतोलन करते हुए अपने संबोधन में झंडोतोलन में उपस्थित विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए देश को विभिन्न विभूतियों के त्याग और बलिदान पश्चात मिली आजादी की चर्चा करते हुए कहा की हमे इस अमूल्य चीज की गंभीरता को समझने की जरूरत है और अपने अपने स्तर से राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने की जरूरत है।उन्होंने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के स्तर पर अपनी प्रतिभा से विद्यालय और देश को गौरवान्वित करने की बातें कही।
प्राचार्य राकेश कुमार ने इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई। आयोजित कार्यक्रम के दरमियान छात्र छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता पुरस्कारों का भी वितरण किया गया।
उक्त झंडोतोलन समारोह में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में अरुण जी,रवि जी,श्याम जी,गजेंद्र जी,पंकज जी,विनिता जी,अनीता जी,प्रिया जी, इंदु जी,मंगलेश जी,सरोज जी,अमित जी,प्रमोद जी,उमेश जी ,सुनील जी एवं अन्य सहित ग्रामीण जनता में मुख्य रूप से तारकेश्वर सिंह,सुदामा प्रसाद,राजेंद्र सिंह,कल्लू शर्मा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका कुमारी विनीता ने किया।

Related posts

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर एफआरआई देहरादून पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भारत और ऑस्ट्रेलिया सहयोगी परियोजनाओं के लिए मिलकर काम करने के साथ ही बाजार पहुंच के मुद्दों को समय पर हल करेंगे।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखा हिंदी फिल्म “दि साबरमती रिपोर्ट”

rktvnews

उपराष्ट्रपति के जन्म दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

इंदौर:अपंजीकृत चिकित्सकों द्वारा संचालित किए जाने पर एक अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन की गई सील।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठे अंतर्राष्ट्रीय आपदा-रोधी अवसंरचना (आईसीडीआरआई) सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment