RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने पोषण अभियान को लेकर बुलाई अधिकारियों की बैठक।

142 आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा : मोनिका गुप्ता

नारनौल/हरियाणा 29 नवंबर। प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा को लेकर हरियाणा सरकार बहुत संजीदा है। ऐसे में जिला की चयनित 142 आंगनवाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई शिक्षा नीति के तहत प्रशिक्षण दिलाया जाए। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज लघु सचिवालय में पोषण अभियान को लेकर बुलाई अधिकारियों की बैठक में दिए।
डीसी ने कहा कि इन सभी 142 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नई शिक्षा नीति के तहत 3 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जानी है। यह कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जाना है।
इसके अलावा उन्होंने पोषण अभियान के तहत शुरू किए गए पोषण ट्रैकर पर भी डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे इसी सप्ताह यह सुनिश्चित करें कि पोषण ट्रैकर पर 100 फीसदी डाटा अपडेट किया जाए।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वह फील्ड विजिट जरूर करें और इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उस दौरान जो भी रिपोर्ट भेजी है उसे पर कार्रवाई हो। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों में ढांचागत सुविधाओं के बारे में भी लगातार रिपोर्ट भेजते रहें।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, एएसपी प्रबीना पि, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, नगराधीश डा मंगल सैन, सीएमओ डा रमेश चंद्र आर्य, स्टेट नोडल अधिकारी अनूप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

वैज्ञानिकों ने भारतीय अंटार्कटिक स्टेशन मैत्री में पहचानी गई प्लाज्मा तरंग के एक रूप की विशेषताओं की जांच की है।

rktvnews

केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने अयोध्या से 8 नई उड़ानों को झंडी दिखाई।

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख : ’सुबह हो या शाम… इनके जीवन में है बस राम-राम-राम

rktvnews

खतरों से जूझकर काम करते हैं सफाई कार्मिक, इनके हितों की हो सुरक्षा:जैदिया

rktvnews

SAIL ने अपनी सीएसआर पहल के तहत “स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम” स्थापित करने के लिए एडसिल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट किया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment