RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: परिसदन में झारखंड विधानसभा की आवास समिति सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)21 दिसंबर।झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में परिसदन, दुमका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान भवन निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा, उत्पाद, परिवहन, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा पूर्व में निर्मित सरकारी भवनों एवं आवासों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।
सभापति ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि योग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने भवनों के नियमित रख-रखाव, उपयोगिता सुनिश्चित करने एवं लंबित कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अमृतवर्षा

rktvnews

प्रधानमंत्री को ‘ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III’ से अलंकृत किया गया।

rktvnews

भोजपुर:डांडिया और गरबा नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन सराहनीय : निदेशक रितेश कुमार सिंह

rktvnews

व्यंग्य 🤪 नान बायोलॉजिकल जी का पेड़ अभियान।

rktvnews

उज्जैन:राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने भगवान महाकालेश्वर की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

rktvnews

भोजपुर:आपदा की स्थिति में बचाव हेतु एसडीआरएफ की टीम द्वारा मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment