RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

भारतीय मूल के कैलिफोर्निया चिकत्सक ने बच्ची को लिया गोद।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 17 जून।आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान द्वारा आयोजित दत्तक ग्रहण समारोह में एक बालिका अदिति कुमारी, काल्पनिक नाम, उम्र.01 वर्ष को उनके भावी दत्तक ग्राही पिता – टीपू वाहिद खान एवं माता – साफा साकीर सातनवी खान जो कैलिफोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासी हैं , उन्हें सौंपा गया।
भावी पिता भारतीय मूल के निवासी हैं जो कैलिफोर्निया में शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक है।
उक्त अवसर पर भावी दत्तक ग्राही माता पिता के साथ अदिति कुमारी के भावी दादा दादी एवं नानी भी उपस्थित थी। विदित हो कि अन्तर्देषीय दत्तक ग्रहण हेतु केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के नये दिशा निदेश के आलोक में जिलाधिकारी के स्तर से दत्तक ग्रहण आदेश निर्गत किया गया है । उक्त के आलोक में बालिका को उसके भावी माता/पिता को सौंपा गया ।
जो प्रक्रियाओं का पालन करते हुये वीजा एवं पासपोर्ट प्राप्त कर बालिका के साथ कैलिफोर्निया वापस लौटेंगे।
बच्चा गोद लेने के बाद पूरा परिवार खुशी से प्रफुल्लित हो उठा तथा इस पुनीत कार्य के लिए सभी पदाधिकारी गण को आभार व्यक्त करते हुए विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के कुशल संचालन तथा बच्चों को देख-रेख के प्रति कर्मियों के समर्पण एवं बच्चों के समुचित विकास में सहभागिता हेतु काफी प्रसन्नता व्यक्त किए ।

Related posts

भोजपुर:महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कई बसों से भेजना भगवत कृपा : पूर्व विधायक आशा देवी

rktvnews

नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 जुलाई 25

rktvnews

सारण:महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर।

rktvnews

झारखंड:जल संरक्षण के लिए अभिनव तरीके अपनाएः मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment