
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।बड़हरा प्रखंड, ग्राम पण्डितपुर के रहने वाले हिंदू पुत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले और उनका सम्मान किया साथ ही हिंदुत्व के विशेष मुद्दों पे वार्तालाप हुआ जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए इसके लिए आवेदन दिया नागेश सम्राट ने साथ ही हिन्दू पुत्र संगठन के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी सम्मिलित रहे।सूरज मिश्रा, रजनीश कुमार तिवारी, अंशु महतो, दीपक शर्मा, रिंटू गिरी, सुमन गुप्ता, विकाश उपाध्याय, अभिषेक रंजन, संतोष गुप्ता, गोपाल शर्मा , नंदन कुमार, साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ता हिन्दू पुत्र संगठन के सम्मिलित हुए ।
