RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:कुमार अजय सिंह को मिला “भोजपुरी गंवई उमंग साहित्य” सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।जिला बक्सर के शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के जन्म स्थली डुमरांव में बड़का सिंहनपुरा के उत्सव भवन में भोजपुरी सरधा मंच एवं साहित्योदय, समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भोजपुरी महोत्सव के अवसर पर भोजपुरी के जाने-माने साहित्यकार, गीतकार, कहानीकार कुमार अजय सिंह को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए “भोजपुरी गंवई उमंग साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए ऋषिकेश ओझा नई दिल्ली ने कहा कि यह सम्मान इनके द्वारा लिखे गए पुस्तक “भोजपुरी नवग्रह चेतना” के लेखन के उपलक्ष्य में दिया गया। मुख्य अतिथि राधाचरण साह विधायक संदेश थे। संचालन प्रोफेसर डॉ शैलेश प्रताप सिंह सौर्य ने किया। अध्यक्षता गुड्डू गुलशन तथा मंच पर सहभागिता महासचिव संतोष ओझा समाज सेवक शषिभूषण ओझा भोजपुरी सेवक नंदकुमार तिवारी संपादक भोजपुरी अमन पत्रिका डॉ जनार्दन सिंह गीतकार लक्ष्मन ओझा लहरी लाखन सिंह बेरमो झारखंड सुरेश भोजपुरिया। सहित दर्जनों लोगो का था।

Related posts

पटना:130वां संविधान संशोधन विधेयक संविधान, संघीय ढांचे और संसदीय लोकतंत्र के लिए मौत की घंटी:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर एंड फेयरवेल कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

गढवा:दुर्गापूजा एवं दशहरा त्योहार के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : स्कूटी पर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर: विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशित।

rktvnews

अतीक और अशरफ की प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस बल की मौजूदगी में गोली मार हत्या।

rktvnews

Leave a Comment