
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मई।सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर एवं जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार सीतारा योजना 2023 के अंतर्गत “सीतारा सप्ताह” के आयोजन के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, कार्यालय में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही पहचान पत्र निर्माण, कौशल विकास, पुलिस संवेदनशीलता तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के माध्यम से ट्रांसजेंडर समुदाय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि समाज की मुख्यधारा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वॉलंटियर, पुलिस पदाधिकारी, ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य, चिकित्सक एवं एएनएम की टीम, तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
