RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद, विरोध में सड़क जाम।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 दिसंबर।बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बड़का लाहौर ग्राम निवासी रजनीकांत पांडे आरा V2 में .सेल्समेन का काम .कर अपना गुजारा कर रहे थे माता ट्विंकल पांडे गृहिणी थी। इनका का पुत्र आदित्य पांडे .जो भकुरा रॉयल इंग्लिश स्कूल में स्टैंडर्ड 2 का छात्र था । बताया गया की 10 वर्षीय आदित्य पांडे 22 तारीख को स्कूल से आने के बाद मेला घूमने के दरमियान लापता हो गया।जिसकी जानकारी परिजनों ने बड़हरा थाना को आवेदन देकर दी।जांच में पुलिस के जुटने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।आज सातवें दिन लगभग सुबह 8:30 बजे बच्चे वहां खेल रहे थे तभी मंगधोवनी के नाम से प्रसिद्ध कुआं के पास खेलते हुए बच्चे का बॉल चला गया तभी बच्चों ने देखा कि कुआं में कुछ तैर रहा है और वहां के अगल-बगल लोगों को बुलाया और बताया आसपास के ग्रामीण एवं परिजनों को खबर लगते ही आनन-फानन में बच्चे को कुआं से निकाला गया।
रजनीकांत पांडे के दो पुत्र थे बड़ा पुत्र मृतक आदित्य पांडे ,छोटा भानु पांडे उम्र 8 वर्ष ।मृतक के शव के मिलते ही परिजन एवं ग्रामीणों ने शव के साथ आरा बड़हरा रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मुआवजे की मांग को नारे बाजी की। जाम के कारण मुश्किल मौके पर पहुंचे नेता विश्वनाथ सिंह रामबाबू सिंह एवं एससीडीपीओ टू सदर रंजीत कुमार ने ग्रामीण एवं परिजनों को आश्वासन देते हुए जांच की बात कही।उन्होंने कहा कि गुनहगारों को जल्द से जल्द सलाखों के अंदर भेज दिया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने एफएसएल की टीम द्वारा भी जांच की बात कही।साथ ही तकनीकी टीम द्वारा भी जाँच की गई ।
इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है रो-रो कर छोटे भाई मां चचेरे भाई एवं पिता का बुरा हाल हुआ है।

Related posts

वाराणसी:रन फॉर केटीएस 4.0′ में सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, युवाओं के साथ-साथ काशीवासियों में दिखा उत्साह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अप्रैल 25

rktvnews

दैनिक योगाभ्यास से बच्चो में सर्वागीण विकास सम्भव है:विक्रमादित्य

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास में सैकड़ों ने ली पार्टी की सदस्यता : राजेश्वर पासवान

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने बक्सर प्रखण्ड के बोक्सा में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई किया उदघाटन।

rktvnews

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर सेवा हेतु प्राप्त सम्मान में कंचन शल्य निकेतन के निदेशक डॉ पी सिंह ने जताई प्रसन्नता!प्रकट किया आभार

rktvnews

Leave a Comment