RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कासिमपुर खेड़ी में निकाली गई अमृत कलश यात्रा!मिट्टी को नमन वीरों को वंदन देश के लिए बलिदान हुए शहीदों को जिलाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि।

बागपत /उत्तर प्रदेश 20 सितंबर।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह कासिमपुर खेड़ी गांव पहुंचे उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय में स्थित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश मिट्टी को नमन वीरों को वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत देश की आजादी में अपने प्राणों की नोछावर देने वाले वीर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा व्यक्ति मिट्टी से पैदा हुआ और मिट्टी में ही मिल जाना है इसलिए हमें अपने देश की मिट्टी से हमेशा लगाव होना चाहिए सरकार द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान में सभी देशभक्ति की भावना जागृत हो रही है इसी क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायत घर में स्थित मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत माo प्रधानमंत्री जी का शिलाफलक पर जो संदेश लिखा है कि एक-एक दिन समय का प्रत्यक क्षण जीवन का प्रत्येक कण मातृभूमि के लिए जीना और तभी आजादी के दीवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी । शिलाफल्कम के समीप जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को राष्ट्र को 2047 तक विकसित करने और आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए पंच प्रण की शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में कासिमपुर खेड़ी में अमृत कलश यात्रा बहुत ही भव्य तरीके से निकल गई जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव दो अमृत कलश लेकर निकले थे और उनके पीछे ग्रामवासी भारत माता के जयकारे लगा रहे थे कासिमपुर खेड़ी में देशभक्ति के प्रति लगाव और स्नहे देखने को मिला ग्राम वासियों ने कलश में अपने गांव की माटी और चावल कलश में समर्पित किये।
जिलाधिकारी ने कहा हम सब मिट्टी से आए हैं और मिट्टी में ही जाना है और जो हमारे देश की शहादत के लिए हमें स्वतंत्रता दिलाई जाने के लिए आजादी दिलाई जाने के लिए और हमारी सुरक्षा में लगे वीर सेनानी जो शहीद हो गए हैं उनके सम्मान के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के प्रति सम्मान रखना चाहिए और उनकी स्मृतियों को अपने जीवन में हमेशा बनाए रखें ऐसे वीर शहीदों से जीवन में हमें एक प्रेरणा मिलती है व्यक्ति के जीवन में देशभक्ति के प्रति अच्छा कार्य करने का जज्बा होना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी ,खंड विकास अधिकारी ज्योति वाला, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, ग्राम प्रधान सहित आदि ग्रामवासी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर:1962-एमवीयू राजस्थान चैटबॉट की देशभर में सराहना -केंद्रीय पशुपालन राज्यमंत्री ने स्वयं ली टेली कंसलटेंसी -अब देश के अन्य प्रदेश भी इस मॉडल को अपनाएंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का समापन: भारत की साइबर सुरक्षा तैयारियां एक नई ऊंचाई पर पहुंची

rktvnews

दुमका:दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन से ही उज्ज्वल कल की नींव पड़ती है :उपायुक्त

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी बधाई,सैनिक कल्याण के लिए क्यूआर कोड से 11 हजार रुपये किए भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:16 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment