RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार सरस मेला: सांस्कृतिक संध्या में संगीत की बह रही बयार।

समृद्धि संस्कृति और राहुल सहनी के युगल गायन ने बिखेरा जलवा।

गुरुवार को हुआ 1 करोड़ 76 लाख से अधिक का व्यवसाय।

13 दिनों में महिला उद्यमियों के व्यवसाय ने किया 17 करोड़ के आंकड़े को पार।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )25 दिसंबर।विविध रंगी बिहार सरस मेला गुरुवार को खास रहा l 25 दिसंबर और फिर छुट्टी का दिन, ऐसे में अपने परिजनों के साथ खुशियाँ मनाने और मेला का लुत्फ़ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये l सरस मेला में आगंतुकों को खुशनुमा एवं स्वच्छ माहौल के बीच मनपसंद उत्पादों मी खरीददारी और देशी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने शानदार अवसर मिला l अनुमानत: डेढ़ लाख से अधिक लोग आये और सुव्यवस्थित बिहार सरस मेला में उपलब्ध हरेक रंग और अवसर का आनंद उठाया l खरीददारी के साथ, देशी व्यंजनों का स्वाद, फन जोन में खेल और मस्ती के बाद सेल्फी ज़ोन में अपने परोजनो के साथ फोटोग्राफी करके मेला की यादों को संजोया।
ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशन में जीविका द्वारा आयोजित बिहार सरस मेला में बिक रहा हर एक उत्पाद ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की सफलता की दास्तां पेश कर रहा है। बिहार सरस मेला के हरेक स्टॉल पर महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की झलक प्रस्तुत है। लगभग 3 सौ ग्रामीण महिला उद्यमी बेबाक, बेहिचक,उत्साह और उमंग के साथ आगंतुकों के हर सवाल का जवाब और अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानी आगंतुकों को बता रही हैं। उनके स्टॉल से मनपसंद हस्तशिल्प, कलाकृतियां और व्यंजन खरीदकर लोग हर्षित हो रहे हैं और दूसरे मायनों में खुद को भी महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के मौन क्रांति में भागीदार बना रहे हैं।
सरस मेला में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की संघर्ष,सफलता और उद्यमी बनने की बात काफी प्रेरणादायक है l आगंतुक इन महिला उद्यमियों से रूबरू हो रहे हैं और इनके स्टॉल से उत्पादों को खरीदकर इनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
आगंतुकों द्वारा किये जा रहे उत्साहवर्धन का प्रतिफल ही है कि सरस मेला के आयोजन के 13 वें दिन 1 करोड़ 76 लाख रुपये से अधिक का व्यवसाय हुआ l 13 वें दिन अनुमानत: 81 हजार से अधिक लोग आये और मेला का आनंद उठाया l इस बार खरीद-बिक्री का आंकड़ा 13 दिनों में 17 करोड़ रूपया पार कर गया है l अब तक 9 लाख से अधिक लोग आ चुके है l
मेला में खरीद-बिक्री के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन , पर्यावरण संतुलन एव, लोक कल्याणकारी योजनाओं करे प्रति जन जागरूकता अभियान जारी है l गुरुवार को नाद , पटना के कलाकारों द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण संतुलन को लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई l महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में विद्या केंद्र के कलाकारों द्वारा बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक को प्रस्तुति हुई l बिहार की लोक संस्कृति, लोक गीत एवं लोक नृत्यों को सम्मान एवं आम जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्य मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l आज बड़े दिन के अवसर पर मुख्य सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों ने बिहार के लोकनृत्यों की युगल एवं सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति की।
बड़े दिन के खास अवसर पर समृद्धि संस्कृति और राहुल सहनी की युगल गायन ने अपना जलवा बिखेरा।
बड़ी संख्या में आगंतुकों का आगमन बिहार सरस मेला के प्रति लोगों के क्रेज को दर्शाता तो है ही सरस मेला कुशल प्रबंधन का परिचायक भी बन गया गया है l जहाँ महिला स्वावलंबन, उद्यमिता को प्रोत्साहन, देशी व्यंजनों का स्वाद, उत्पादों एवं परिधानों का जीवंत निर्माण एवं बिक्री, ज्ञान और हुनर का आदान-प्रदान, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार , लोक कला को सम्मान आदि के विविध रंग प्रदर्शित हैं l

Related posts

वैशाली:जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर AES/चमकी बुखार से निपटने की तैयारियां तेज, सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर ।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया को ऊँचे स्थान पर जमीन लेकर बसाया जाय : राहुल तिवारी 

rktvnews

उभरती जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालें और राष्ट्र के विकास हेतु रचनात्मकता, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हर चुनौती से निपटें: रक्षा मंत्री ने 2023 बैच के भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारियों से कहा।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

एआई समिट का गलगोटिया कांड : बीजेपी-मोदी के भारत में झूठ का पर्दाफाश।

rktvnews

जलदाय मंत्री से मिला डेनमार्क का प्रतिनिधि मण्डल आपसी सहयोग से जयपुर, भीलवाड़ा एवं नवलगढ़ में पेयजल प्रबंधन, गैर राजस्व जल (छीजत) में कमी लाने के होगें कार्य

rktvnews

Leave a Comment